Best smartphone under 20000 | लॉकडाउन की वजह से इन फोन के दाम में आई भारी गिरावट
आप देख रहे की लाॅकडाउन की वजह से सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और लोगों के व्यवसाय बंद हो गये है। लाॅकडाउन के कारण वस्तुओं की कीमत में कमी और इजाफा देखने को मिल रहा है कुछ वस्तुएं सस्ती हो गई है और कुछ बहुत ही मेहगी हो गई है। जैसे - खाद्य पदार्थ की कीमत में बढोत्तरी हुई और मशीनों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओ कीमत में कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच हमें स्मार्टफोन की कीमतों में भी कमी देखने को मिल रही है
Xiaomi और Vivo दोनों बहुत बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी है और इन कंपनी के मोबाइल के इंडिया में लाखों यूजर है लॉकडाउन के चलते Xiaomi और Vivo के मोबाइल फोन में कमी देखने को मिली है। जिनमें से दो स्मार्टफोन की लिस्ट यहां पर मौजूद है Flipkart पर पिछले साल लाॅन्च किये गये यह दो स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 7 Pro और Vivo Z1 Pro की कीमत में कमी देखने को मिल रही है।
Xiaomi Redmi Note 7 Pro
पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये
थी पर लाॅकडाउन के चलते इस स्मार्टफोन की कीमत में 4000 रुपये की कमी कर दी गई है जो कि अब 12,999 रुपये में Filpkart पर उपलब्ध है बात करे इस फोन के फीचर्स की तो इस स्मार्टफोन में आपको 6GB RAM+64GB स्टोरेज देखने को मिलेगा। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी लेफ्ट डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 48+5 मेगापिक्सल का डबल रियर कैमरा दिया गया फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 4000 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जो आपको एक अच्छा बैटरी बैकअप देगी
Vivo Z1 Pro
Flipkart पर पहले यह स्मार्टफोन 15,990 रूपये की कीमत के साथ लांच किया गया था अब इसकी कीमत में 2000 रुपये की कमी कर दी गई है जो कि अब 13,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है इस फोन के फीचर की बात करें तो इसमें आपको 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रेयर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा और फोन में ट्रिपल रेयर कैमरा 48+8+2 मेगापिक्सल का देखने को मिलता है। यह फोन 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है इस फोन में एक तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ए आई ई प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया और साथ ही 5000 mAh की लाॅन्ग लाइफ बैटरी देखने को मिलती है जो आपको एक अच्छा बैटरी बैकअप देती है।
अगर आप इनमें से कोई फोन लेने का सोच रहे हैं तो कमेंट में जरूर बताएं




0 Comments